वायरल न्यूज़

Video: मंत्र पढ़ते-पढ़ते पंडित जी की हो गई भयंकर लड़ाई, बारातियों पर दे मारी पूजा की थाली, दूल्हा-दुल्हन के भी उड़े होश

Pandit Ji Fight Video: वीडियो में दिख रही लड़ाई घरातियों और बरातियों के बीच न होकर बारातियों और पंडित जी के बीच हो रही है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन के फेरों का समय चल रहा है। पंडित जी मंत्रोच्चार करते दिखाई दे रहे हैं।

Image

पंडित जी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Pandit Ji Fight Video: भारत में इन दिनों जमकर शादियां हो रही हैं। सोशल मीडिया पर शादियों के तरह-तरह के वीडियो सामने आते हैं। इसमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। वैसे तो सबसे ज्यादा वो वीडियो लोगों को पसंद आते हैं, जो दूल्हा और दुल्हन से जुड़े होते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो में बारातियों और घरातियों की लड़ाई भी देखने को मिल जाती है। सोशल मीडिया पर शादी में लड़ाई का एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है।

वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वीडियो में दिख रही लड़ाई घरातियों और बरातियों के बीच न होकर बारातियों और पंडित जी के बीच हो रही है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन के फेरों का समय चल रहा है। पंडित जी मंत्रोच्चार करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच बाराती और दुल्हन के घर वाले उन पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हे के दोस्त कुछ ज्यादा ही जोरदारी से फूलों की बारिश कर रहे हैं। इस दौरान कई सारे फूल पंडित जी के ऊपर भी चले जाते हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि अपने ऊपर हो रही फूलों की वर्षा से पंडित जी को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद पंडित जी अपने हाथ में पकड़ी पूजा की थाली बारातियों पर दे मारते हैं। यह बहुत ही हैरान करने वाला नजारा था। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन को भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा था। लोग खड़े होकर पंडित जी की तरफ हैरानी भरी निगाह से देखने लगते हैं। वायरल वीडियो को thebackbencherrs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article