Pakistani Girl Dance Video: पाकिस्तान के लोगों को भारतीय गाने बहुत भाते हैं। पाकिस्तानी शादियों में ज्यादातर बॉलीवुड के गाने ही बजते हैं। बॉलीवुड गानों पर लोग जमकर डांस करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर आपको हजारों ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें पाकिस्तानी शादियों में लोग बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आ रहे होंंगे। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी लड़की बॉलीवुड गाने पर अपने डांस से गर्दा उड़ाती दिख रही है।
पाकिस्तानी लड़की ने किया जबरदस्त डांस (यूट्यूब)
पाकिस्तानी लड़की का जबरदस्त डांस
पाकिस्तानी लड़की बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'लैला मैं लैला' पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही है। वीडियो किसी शादी का है। आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी लड़की लहंगा पहने जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। लड़की का यह डांस देखकर यूजर्स खुश नजर आ रहे हैं। देखा जा सकता है कि लड़की के डांस को शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार खूब एंजाय कर रहे हैं। दूसरी तरफ लड़की भी दिल खोलकर गाने पर नाच रही है। लड़की के चेहरे पर डांस की खुशी साफ देखी जा सकती है। देखें वीडियो-
वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। बता दें कि लड़की कोई पेशेवर डांसर नहीं है, लेकिन अपने शानदार डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रही है। 'लैला मैं लैला' गाना है भी इतना जोशीला कि हर कोई अपने पैर थिरकाने पर मजबूर हो जाए। शादी में आई इस लड़की ने भी ऐसा डांस किया, जिसे देखकर यूजर्स को मजा आ रहा है । अपने डांस से लड़की बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर दे रही है। लड़की का डांस वीडियो जमकर देखा और पसंद किया जा रहा है। लड़की के डांस को WeddingSutra नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
