वायरल न्यूज़

दादी बनने की उम्र में चढ़ा प्यार का भूत! 21 साल के बॉयफ्रेंड से खुलेआम इश्क लड़ा रही 52 साल की महिला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 1, 2023, 11:00 AM IST

Ajab Gajab Love: अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली पात्सी मेन्नुति ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लोगों को अपने 21 साल के बॉयफ्रेंड से मिलवाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह बताती हैं कि अपने बॉयफ्रेंड से वह कितना प्यार करती हैं।

Image

महिला पर चढ़ा प्यार का भूत (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • 52 की उम्र में महिला को हुआ प्यार
  • अपने से 31 साल छोटे बॉयफ्रेंड से प्यार
  • बॉयफ्रेंड के 'प्यार में पागल' है महिला

Ajab Gajab Love: कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार न उम्र देखता है न जाति, न धर्म देखता है न जमाना। कब, किससे प्यार हो जाए.. किसी को नहीं पता। इसी क्रम में एक 52 साल की महिला को 21 साल के लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद महिला खुलेआम युवक से इश्क लड़ाती नजर आ रही हैं। महिला के दिल में अपने प्रेमी के लिए ऐसा प्यार है, जिसे वह जमाने से भी नहीं छिपा रही हैं। महिला ने प्यार को लेकर कुछ इस तरह की बातें कहीं, जिससे वह इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

52 की उम्र में महिला को हुआ प्यार

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली पात्सी मेन्नुति (Patsy Mennuti) नाम की महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। इसी क्रम में उनका एक वीडियो चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में उन्होंने लोगों को अपने 21 साल के बॉयफ्रेंड से मिलवाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंंड से बहुत ही ज्यादा प्यार करती हैं। पात्सी का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि दादी बनने की उम्र में महिला पर 'इश्क का भूत' सवार है। हालांकि, पात्सी को इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। पात्सी बताती हैं कि उन्हें 20 से 25 साल के लड़के ही डेट के लिए पसंद हैं। वह बताती हैं कि उनकी इसी चाहत की वजह से Tinder ने उनको चार बार बैन किया है। पात्सी कहती हैं कि जब लोग उनकी प्रोफाइल खोलते हैं तो उनको लगता है कि आईडी फेक है। बता दें कि पात्सी कई बार कॉलेज की पार्टियों में भी पहुंच जाती हैं। वह युवाओं को रिलेशनशिप के टिप्स भी देती हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article