वायरल न्यूज़

वाह रे पाकिस्तानियों! लाइव TV पर हुई लड़ाई तो एक-दूजे पर लात-जूते चलाने लगे प्रवक्ता, Video देख आएगा मजा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 29, 2023, 07:35 PM IST

Pakistan Viral Video: एक पार्टी का कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जमकर बुराई कर रहा होता है। वह इस दौरान इमरान खान को कसाई कहता है। वहीं, दूसरी पार्टी का कार्यकर्ता इस बात से भड़क जाता है। वीडियो में आगे देखें फिर क्या हुआ

Image

पाकिस्तान लाइव डिबेट (ट्विटर)

Pakistan Viral Video: आपने लाइव डिबेट के दौरान दो अलग-अलग पार्टी के प्रवक्ताओं को बहसबाजी करती देखी होगी। भारत में यह बात बेहद आम है। दूसरी तरफ पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है, जहां लाइव डिबेट के दौरान दो पार्टी के कार्यकर्ता ऐसा भिड़े कि एक-दूजे पर लात-जूता बरसाने लगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस तरह पाकिस्तान में लाइव डिबेट के दौरान दो लोग लड़ते हैं वह बहुत ही मजेदार है।

वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

सबसे पहले आप लाइव टीवी पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बहस देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि एक पार्टी का कार्यकर्ता इमरान खान की जमकर बुराई कर रहा है। वह इस दौरान इमरान खान को कसाई कहता है। जबकि, दूसरी पार्टी का प्रवक्ता इमरान खान के बचाव में बोलता नजर आ रहा है। दोनों ही अपनी बात को लेकर काफी ज्यादा चीखते-चिल्लाते नजर आते हैं। इसी बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों अपनी जगह से उठ खड़े होते हैं। देखें वीडियो-

इसके बाद सबसे पहले एक पार्टी का कार्यकर्ता दूसरी पार्टी के प्रवक्ता को थप्पड़ जड़ देता है। जैसे ही पहला प्रवक्ता दूसरे को मारता है, दूसरा भी गुस्से से लाल हो जाता है। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो जाती है। आप देख सकते हैं कि दोनों हाथापाई करते-करते नीचे गिर जाते हैं। िसके बाद भी उनके बीच की मारपीट खत्म नहीं होती है। आपने लाइव डिबेट के दौरान टीवी पर शायद ही कभी ऐसा नजारा देखा होगा। वीडियो को घर का कलेश नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article