Fawad Khan Viral Video: पाकिस्‍तानी एक्‍टर की महफिल में गूंजा Arijit Singh का ये गाना, पत्‍नी पर प्‍यार लुटाते दिखे फवाद खान

Fawad Khan Viral Video: भारत में भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इसे @irza.khan के हैंडल पर इंस्‍टाग्राम से शेयर किया गया है। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक ये वीडियो हजारों लोग देख चुके हैं।

Fawad Khan Viral Video: कपूर एंड सन्‍स, खूबसूरत और ऐ दिल है मुश्किल...बॉलीवुड में कई फिल्‍मों में नजर आ चुके पाकिस्‍तानी कलाकार फवाद खान का एक वीडियो भारत में वायरल हो रहा है। पाकिस्‍तानी की किसी महफिल का ये वीडियो बताया जा रहा है जिसमें फवाद अपनी पत्‍नी सदफ के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। खास बात है कि, फवाद खान की महफिल में भारत के सबसे लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह का गाना सुनाया जा रहा है जिसे उन्‍होंने (फवाद) ने अपनी बीवी को डेडिकेट किया। इस वीडियो में फवाद रोमांटिक मूड में अपनी पत्‍नी पर गाने के जरिए प्‍यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

​Fawad Khan Viral Video, Fawad Khan, Pakistani Actor, Pakistan, Viral Video, Tere Hawale Song, Arijit Singh, Amir Khan, Times Now Navbharat

फवाद खान।

नई क्‍लॉदिंग के इवेंट में गूंजा गाना

दरअसल, पाकिस्‍तान में फवाद खान की नई क्लॉदिंग लाइ 'सिरा लॉन' की लॉन्चिंग का मौका था। इस इवेंट में कई कलाकार पहुंचे थे और यहां जीशान अली परफॉर्म कर रहे थे। इस कार्यक्रम में फवाद की पत्‍नी भी थीं। वीडियो में फवाद ने जीशान अली से 'तेरे हवाले' गाने के बारे में बात की और कहा कि, 'मुझे बहुत पसंद है ये गाना, ये गाएंगे।' तभी जीशान की ओर कैमरा जाता है और वे इस गाने को गाना शुरू कर देते हैं। जीशान के पीछे बैठे कलाकार ने बांसुरी भी बजाई जिसकी धुन ने लोगों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।

End of Feed