वायरल न्यूज़

Video: ठेके पर नारियल का तेल लेने पहुंच गईं दादी, खिड़की से बोलीं- कहीं और नहीं मिल रहा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 16, 2023, 03:37 PM IST

Viral Video: नारियल का तेल लेने शराब के ठेके पर पहुंचीं दादी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

Image

ठेके पर नारियल का तेल लेने पहुंचीं दादी का ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शराब के ठेके पर पहुंची
  • मांगा नारियल का तेल
  • सुनकर शख्स का भी चकराया दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में अभी एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है। इसमें बुजुर्ग दादी गलती से नारियल का तेल लेने शराब के ठेके पहुंच गईं। ठेके पर पहुंचकर उन्होंने शख्स से तेल देने के लिए कहा। शख्स ने जैसे ही दादी को तेल मांगते हुए देखा उसकी समझ में नहीं आया कि क्या जवाब दिया जाए। शख्स तुरंत अपने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसमें दादी शराब के ठेके पर शख्स जो कुछ कहती नजर आती हैं देखकर किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक सैकड़ों व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

ठेके पर नारियल का तेल लेने पहुंचीं दादी

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दादी ठेके के बाहर खिड़की के पास खड़ी हैं। इसमें शख्स दादी से पूछता है कि उन्हें क्या चाहिए। जवाब में दादी उसे बेटा कहती हैं और खाने का तेल देने के लिए कहती हैं। शख्स दोबारा पूछता है कि उन्हें सचमुच तेल चाहिए। दादी हां में जवाब देती हैं। दादीजी बड़े प्यार से शख्स कहती हैं कि उन्हें और कहीं मिला नहीं, इसलिए वो यहां नारियल का तेल लेने आई हैं। दुकान में अंदर बैठा शख्स अब पूछता है कि उन्हें कौन सा तेल चाहिए। दादी तुरंत जवाब देती हैं कि उन्हें नारियल का तेल चाहिए।

हर तरफ छाया वीडियो

हैरान हो जाएंगे कि नारियल के तेल की मांग सुनते ही शख्स कैमरे का फ्रेम पीछे की तरफ घुमाता है। अब पीछे ऐसा नजारा दिखाई देता है कि कोई भी दादी की मासूमियत पर फिदा हो जाएगा। दरअसल दादी जहां तेल लेने पहुंचीं उस ठेके में शराब की बोलतें ठसाठस भरी हुईं थीं। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि दादी की मासूमियत से जुड़ा ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि इस उम्र में साफ नजर नहीं आता है, इसलिए बेचारी तेल की जगह ठेके पर पहुंच गई। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि दादी सही चीज गलत जगह पर लेने आ गईं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर SUTTA GRAM नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article