Video: कोयंबटूर में हाथी के हमले से जर्मन पर्यटक की मौत, खतरनाक वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: जंगली हाथी के कारण सड़क के दोनों ओर वाहन रुके थे। दूसरे यात्रियों ने जुरसेन को रुकने को कहा मगर वे आगे बढ़ गए। जैसे ही वह हाथी के पास पहुंचा, जानवर ने आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया की और अपनी सूंड़-दांतों से जुरसेन को बाइक सहित दूर पटक दिया।

Viral Video: तमिलनाडु में कोयंबटूर स्थित वालपराई रेंज में एक हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। यहां पर 77 वर्षीय जर्मन पर्यटक माइकल जुरसेन को टाइगर वैली से मोटरसाइकिल से यात्रा करते समय एक हाथी के हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी। मंगलवार को जुरसेन ने साथी यात्रियों की चेतावनी को नजरअंदाज़ करते हुए सड़क पार करने का प्रयास किया ठीक इसी समय ये घटना घटित हुई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोग ठहर गए।

हाथी के हमले से गई पर्यटक की जान। (सांकेतिक फोटो)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली हाथी के कारण सड़क के दोनों ओर वाहन रुके थे। दूसरे यात्रियों ने जुरसेन को रुकने को कहा मगर वे आगे बढ़ गए। जैसे ही वह हाथी के पास पहुंचा, जानवर ने आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया की और अपनी सूंड़-दांतों से जुरसेन को बाइक सहित दूर पटक दिया। टक्कर लगने से उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे शुरुआती इलाज के लिए वाटरफॉल्स एस्टेट अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे पोलाची सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर अस्‍पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

End of Feed