हैरी विंस्टन की भी सरदार निकली ये आंटी, इनकी चोरी देखकर दिमाग घूम जाएगा, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 11, 2024, 12:20 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि आंटी साड़ी खरीदने शोरूम में पहुंची और यहां बड़ी चालाकी से महंगी साड़ी को चुरा लिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा सचमुच दिमाग घुमा देगा।

Chor Ka Video: सोशल मीडिया में चोर और चोरी की घटनाओं से जुड़े वीडियो की भरमार है। मगर इनमें कई बार चोरी के ऐसे मामले सामने आते हैं कि देखकर दिमाग घूम जाता है। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी चोरी से जुड़ा ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आंटी ने चोरी का ऐसा तरीका निकाला कि शातिर चोर हैरी विंस्टन को भूल जाएंगे। वीडियो शुरुआत से देखकर मालूम होता है कि आंटी ग्राहक बनकर एक साड़ी के शोरूम में पहुंचीं। यहां उन्होंने एक से बढ़कर खूबसूरत और महंगी साड़ियों को देखा और बिना खरीदारी किए जाने लगीं।

शातिर चोर निकली आंटी

अब आंटी काफी देर तक साड़ियां देखने के बाद जब बिना खरीदारी किए जाने लगीं तो शोरूम के कर्मचारियों को शक हुआ। शक के आधार पर आंटी को रोक गया और उनकी तलाशी लेने की बात कही। फ्रेम में आगे देखेंगे कि तलाशी की बात सुनते ही आंटी बिगड़ गईं। मगर कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और तलाशी लेकर ही माने। देखकर हैरान हो जाएंगे कि तलाशी ली तो पता चला कि आंटी ने महंगी साड़ी को ऐसी जगह छिपाया कि कोई सोच भी नहीं सकता है।

End of Feed