Viral Video of Tall Girl: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक मॉडल का है, जो काफी लंबी है। जी हां, टॉल हाइट की इस मॉडल का यह वीडियो उसने अपने पर्सनल सोशल अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उसकी हाइट देखने के बाद आपको चक्कर आ जाएगा। दरअसल, लड़की की हाइट एक आम इंसान के हाइट के अपेक्षा काफी अधिक है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक टॉल लड़की दिखाई देगी, जिसका नाम मैरी तेमारा है, जो पेशे से एक मॉडल है। उसने यह वीडियो अपने परिवार के सदस्यों के साथ शेयर की है। इस वीडियो में सबसे कम हाइट उसके पिता की है, जो 6 फीट 3 इंच के हैं। ऐसे में आप खुद ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी सभी की हाइट कितनी अधिक होगी। मॉडल की खुद की हाइट 7 फीट के आसपास है और उसकी मां की हाइट तो 7 फीट 6 इंच है। ऐसे में यूजर्स भी काफी चटकारे ले रहे हैं।
टॉल गर्ल ने परिवार के साथ शेयर की वीडियो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि शॉर्ट किंग स्प्रिंग। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इस लड़की की हाइट वाकई कमाल की है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'marietemara' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
