Funny Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं जो सचमुच हमें चौंका देते हैं। देखकर भी उनकी सत्यता भी यकीन करना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक तोते से जुड़ा है जिसकी गजब की अंग्रेजी सुनने लायक है। इसमें तोता इतनी जबरदस्त अंग्रेजी बोलता है कि सुनकर अंग्रेजों की अंग्रेजी भी भूल जाएंगे। इसमें तोता अपनी मालकिन के सामने एक्टिंग भी करते हुए नजर आता है।
अंग्रेजी बोलते हुए तोते का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Instagram)
गजब है तोते की अंग्रेजी
इसमें देखेंगे कि तोता अपनी मालकिन के सामने कहता है कि वो बीमार है। तोता अंग्रेजी में कहता है कि मम्मा में बीमार हूं। उसकी बात सुनकर मालकिन भी तुरंत कहती है कि उन्होंने ऐसा नहीं लगता। मम्मा कहती हैं कि वो बीमार नहीं है। मजेदार है कि इसके बाद तोता गले में खिचखिचाहट होने की एक्टिंग करता है। इसके बाद तोता दोबारा अंग्रेजी में कहता है कि वो बीमार है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जिसे देखकर तोते की अंग्रेजी के फैन हो जाएंगे।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि ठंड लगने की एक्टिंग करते हुए तोते का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर cosmothefunnyparrot नाम के हैंड से भी शेयर किया गया है।
