Viral Video: कुएं में गिरी थी बिल्ली, बंदर ने दिखाया 'यंग एंग्रीमैन' वाला अवतार और फिर ऐसे बचाई जान

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 17, 2023, 10:33 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुएं में गिरी बिल्ली को एक बंदर ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि इसे कहते हैं असली इंसानियत।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुएं में गिर गई थी बिल्ली
  • बंदर ने बिल्ली को कुएं से निकाला बाहर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey Saved Cat Life Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है, जो आपका दिल जीत लेगा। ये वीडियो इतना शानदार है कि आप इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे। ये वीडियो एक बिल्ली और एक बंदर का है, जो इंसानियत की असली मिसाल कायम करता है। दरअसल, इस वीडियो में बिल्ली कुएं में गिर जाती है, फिर बंदर ने जो अपना 'यंग एंग्रीमैन' वाला अवतार दिखाया है, उसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Monkey Saved Cat Life Viral Video

बंदर ने अपनी जान पर खेलकर बचाई बिल्ली की जान (Image Credit - @cctvidiots/Twitter)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जैसे ही बंदर बिल्ली को कुएं में गिरा देखता है, वैसे ही वह कुएं में उतर जाता है और फिर बिल्ली को बाहर निकालता है, जैसे कोई इंसान अपनी गोद में उठाकर उसे बाहर कर रहा हो। अगर आप 'एनिमल्स लवर' हैं तो इस वीडियो को देखने के बाद आपके आंखों में आंसु आ जाएंगे और आपको इस बंदर से प्यार हो जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को अब तक 3.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

End of Feed