वायरल न्यूज़

Viral Video: कुएं में गिरी थी बिल्ली, बंदर ने दिखाया 'यंग एंग्रीमैन' वाला अवतार और फिर ऐसे बचाई जान

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 17, 2023, 10:33 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुएं में गिरी बिल्ली को एक बंदर ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कहा कि इसे कहते हैं असली इंसानियत।

Image

बंदर ने अपनी जान पर खेलकर बचाई बिल्ली की जान (Image Credit - @cctvidiots/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुएं में गिर गई थी बिल्ली
  • बंदर ने बिल्ली को कुएं से निकाला बाहर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey Saved Cat Life Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है, जो आपका दिल जीत लेगा। ये वीडियो इतना शानदार है कि आप इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे। ये वीडियो एक बिल्ली और एक बंदर का है, जो इंसानियत की असली मिसाल कायम करता है। दरअसल, इस वीडियो में बिल्ली कुएं में गिर जाती है, फिर बंदर ने जो अपना 'यंग एंग्रीमैन' वाला अवतार दिखाया है, उसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जैसे ही बंदर बिल्ली को कुएं में गिरा देखता है, वैसे ही वह कुएं में उतर जाता है और फिर बिल्ली को बाहर निकालता है, जैसे कोई इंसान अपनी गोद में उठाकर उसे बाहर कर रहा हो। अगर आप 'एनिमल्स लवर' हैं तो इस वीडियो को देखने के बाद आपके आंखों में आंसु आ जाएंगे और आपको इस बंदर से प्यार हो जाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो को अब तक 3.6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बंदर ने अपनी जान पर खेलकर बचाई बिल्ली की जान

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बंदर बहुत समझदार होते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि बंदर का यह रेस्क्यू दिल छू लेने वाला है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@cctvidiots' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article