वायरल न्यूज़

Viral Video: यहां खानी पड़ती है 'जेल की रोटी', पुलिस और कैदी परोसते हैं खाना, इंटीरियर चौंक जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2023, 10:10 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको जो जेल दिखाई दे रहा है, असल में ये एक रेस्टोरेंट है। जहां पुलिस और कैदी मिलकर खाना परोसते हैं, ये रेस्टोरेंट दक्षिण के बेंगलुरु शहर में स्थित है। यहां की डेकोरेशन भी काफी शानदार है।

Image

जेल वाला रेस्टोरेंट (फोटो साभारः ट्विटर @hvgoenka)

KEY HIGHLIGHTS
  • यहां जेल में मिलता है लजीज खाना
  • पुलिस और कैदी परोसते हैं डिशेज
  • नाम भी है जेल रेस्टोरेंट

Jail Restaurant Viral Video: सोशल मीडिया ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां एक आम चीज भी खास हो जाती है और खास चीज भी आम हो जाती है। यहां हर रोज लाखों लोग पोस्ट करते हैं, कोई अपना तो कोई दूसरों का। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखने के बाद बेहद आश्चर्य होता है कि आखिर ऐसा भी हो सकता है क्या? कुछ ऐसा ही ये वीडियो (Viral Video) है, जो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

दरअसल, इस वीडियो को देश के जाने-माने बिजनेसमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने शेयर किया है, जिसमें एक जेल को दिखाया जा रहा है। जहां पुलिस और कैदी लोगों को लजीज खाना परोस रहे हैं। अब भी थोड़ा शॉक्ड हो गए होंगे कि आखिर पुलिस और कैदी, ये कैसे संभव है। तो आपके जानकारी के लिए बता दें, ये कोई सचमुच का जेल नहीं है। ये एक रेस्टोरेंट है, जो कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में स्थित है। यहां का इंटीरियर इतना जबरदस्त तरीके से डिजाइन किया गया है कि आपको फील ही नहीं आएगा कि आप किसी रेस्ट्रो में बैठे हैं। रेस्टोरेंट का यह वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

जेल वाला रेस्टोरेंट

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो (Social Media Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा लग रहा है जैसे किसी ऑनलाइन फूड डिलीवर कंपनी को जेल के अंदर खाना पहुंचाने की इजाजत मिल गई हो। वहीं, दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि यहां अगर कोई बिल का भुगतान नहीं कर पाएगा तो वह जेल नहीं जाएगा, क्योंकि वह तो पहले से ही जेल में है। इस वीडियो को काफी लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस वीडियो को हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट '@hvgoenka' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article