Superb Skilled Driving Viral Video: बाइक चलाना तो सभी लोग जानते हैं लेकिन सही से ड्राइविंग करना ही एक अच्छा ड्राइवर कहलाता है। कहा जाता है कि आप गाड़ी कितना भी तेज चला लीजिए लेकिन अगर आपमें उसे रोकने की कैपेसिटी नहीं है तो आप एक अच्छे ड्राइवर नहीं है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद शख्स की ड्राइविंग देख आप एकदम सन्न रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में गली से एक कार निकलती है और वहीं रुक जाती है। तभी मेन रोड पर काफी तेजी से एक स्कूटर आ रही होती है, जिसका ड्राइवर कार के पास पहुंचते ही कुछ इस कदर ब्रेक मारकर अपनी गाड़ी को रोकता है, जिसे देखने के बाद आपकी हवा टाइट हो जाएगी, आपकी निगाह वीडियो पर जम जाएगी। दरअसल, कार के पहुंचते ही स्कूटर का ड्राइवर पहले तो 360 डिग्री कट मारता है और फिर तुरंत गाड़ी खड़ी कर देता है। इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद आप इन भाई साहब के ड्राइविंग के फैन हो जाएंगे।
प्रो ड्राइवर की प्रो ड्राइविंग का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को देखने के बाद आप एकदम सन्न रह जाएंगे। इस जबरदस्त वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स भी किए गए हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'जब मैं चौराहे पर पुलिस को देखता हूं तो मेरा भी यही हाल होता है'। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि 'लड़की और लड़के की ड्राइविंग में यही अंतर होता है'। इस वीडियो पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'students_.fact' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
