Watch: बाइक पर पिस्तौल लहराते हुए स्टंट कर रही थी लड़की, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 23, 2023, 07:14 PM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बाइक पर पीछे बैठकर पिस्तौल लहरा रही है। ऐसे में इसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक पर पिस्तौल लहराती नजर आई लड़की
  • सड़कों पर दिखा स्टंट का खतरनाक खेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो बेहद खतरनाक है। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद काफी लोग वीडियो में दिख रही लड़की को ऐसा ना करने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो में लड़की पिस्तौल लहराती नजर आ रही है, जिस पर यूजर्स कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और किसी को भी ऐसा ना करने की सलाह दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की बाइक के पीछे बैठकर दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर लहरा रही है। स्टंट का ये वीडियो जिसने भी देखा, बस देखता ही रह गया। पापा की परी का ये रूप बिल्कुल निंदनीय है और इस पर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। हालांकि, अभी तक बाइक के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन के अनुसार ये मामला पटना के मरीन ड्राइव का है।

End of Feed