वायरल न्यूज़

Viral Video: 'दो शादी करेंगे, दो शादी'.. महिला ने थाने में मचाया हड़कम्प, देख दंग रह जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 10:17 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो एक महिला ने थाने में जमकर हड़कम्प मचाई और कहा कि दो शादी करेंगे दो शादी। इस वीडियो को देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। पूरा मामला जानने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे।

Image

'दो शादी करेंगे, दो शादी' वायरल वीडियो (फोटो साभारः ट्वीटर '@DeepikaBhardwaj')

KEY HIGHLIGHTS
  • 'दो शादी करेंगे, दो शादी'
  • महिला ने थाने में जमकर काटा बवाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

'Do Shaadi Karenge, Do Shaadi': वायरल की इस दुनिया में एक वीडियो (Viral Video) इन दिनों काफी धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप खुद सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर चल क्या रहा है। दरअसल, यह वीडियो एक महिला का है, जिसने थाने में जमकर बवाल काटा। इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला ने थाने में जमकर बवाल कर दिया। थाने में दो शादी करने की बात कहने लगी। मामला कुछ यूं है कि पहले उसकी शादी एक शख्स के साथ हो चुकी होती है, फिर थाने में जाकर वह अपने आशिक से शादी के कहने लगती है। जब घरवाले और पुलिस वाले उसे समझाने लगते हैं तो वह काफी हंगामा करने लगती है और कहती है 'दो शादी करेंगे, दो शादी'। इस दौरान वह एक महिला कांस्टेबल का मोबाइल भी पटक देती है। इन दिनों यह वीडियो काफी चर्चा में भी है। देखिए पूरा वीडियो...

'दो शादी करेंगे, दो शादी' वायरल वीडियो

ट्वीटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर कई यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इतनी नौटंकी देखने के बाद इसके पति को महिला के माता-पिता पर धोखाधड़ी का केस करना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि ये तो पूरी की पूरी मोंजोलिका लग रही है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@DeepikaBhardwaj' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article