वायरल न्यूज़

Bride Groom Dance Video: दूल्हा-दुल्हन ने मचाया फ्लोर पर धमाल, 'रंग सारी' गाने पर किया बेहतरीन डांस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2023, 02:32 PM IST

दूल्हा दुल्हन के डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों वरूण धवन और कियारा आडवाणी के गाने 'रंग सारी' पर बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Image

रंग सारी गाने पर दूल्हा दुल्हन ने किया बेहतरीन डांस (Image Credit - weddingz.in/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा दुल्हन ने फ्लोर पर किया कपल डांस
  • 'रंग सारी' गाने पर डांस कर बांधा समा
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Bride Grooom Dance Video: शादियों के सीजन में हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आ ही जा रहा है, जो आपका मन मोह लें। ऐसा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा दुल्हन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके डांस का प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दूल्हा दुल्हन वरूण धवन और कियारा आडवाणी के गाने 'रंग सारी' पर बेहतरीन कपल डांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना जितना प्यारा है, उतना ही प्यारा इनका डांस भी। अब ऐसे में फंक्शन में आए रिश्तेदारों ने भी कपल के इस डांस की खूब प्रशंसा की और काफी चीयर्स भी किया। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडियो पर यूजर्स द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है।

रंग सारी गाने पर दूल्हा दुल्हन का बेहतरीन डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई लोग कमेंट कर चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि "यार ये कितना ऑसम है।" वहीं, काफी यूजर्स ने अपने पार्टनर को टैग कर ऐसा करने के लिए पूछा है। इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है और कई लोगों ने शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'weddingz.in' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article