वायरल न्यूज़

VIDEO: ट्रेन में जगह ना मिली तो छत पहुंच गया शख्स, फिर वहीं खोल दी चाट की दुकान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 16, 2024, 01:36 PM IST

Funny Viral Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स चाट बेचने के लिए ट्रेन की छत पर पहुंच गया। वो यहां बकायदा चाट बनाता है और ग्राहकों को देता है। वायरल हुआ ये मजेदार वीडियो बांग्लादेश का बताया गया है।

Image

वीडियो बांग्लादेश का बताया गया है। (Photo/Instagram)

Funny Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वायरल वीडियो बांग्लादेश से जुड़ा बताया गया है, जहां एक शख्स ट्रेन में सफर करने पहुंचा। मगर ट्रेन में पैर रखने की जगह तक नहीं थी। इधर शख्स को किसी भी हाल में ट्रेन पर सवार होना था। यकीन नहीं करेंगे कि शख्स को ट्रेन में जगह नहीं मिली तो बंदा ट्रेन की छत पर ही चढ़ गया।

फिर जो हुआ हंसी नहीं रुकेगी

वायरल में वीडियो के बारे में यहां तक सबकुछ सामान्य बात लगती है। मगर ट्रेन की छत पर पहुंचकर शख्स ने जो कुछ किया उसे जानकर माथा पकड़ लेंगे। फिर हंसी रोकना चाहेंगे मगर रोक नहीं पाएंगे। दरअसल शख्स ट्रेन की छत पर पहुंचकर चाट बेचने लगा। शख्स ने वहीं अपनी दुकान खोल दी। देखकर स्पष्ट हो गया कि शख्स दरअसल चाट बेचने ट्रेन में चढ़ना चाहता था। मगर जगह नहीं मिली तो छत पर चाट बेचने पहुंच गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि चाट की दुकान खोलकर बैठा शख्स बड़ी शांति से ग्राहक चाट खिला रहा है।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

ट्रेन की छत पर चाट बेचने वाले शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर rail_and_road_bangladesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है, जो हजारों लाखों व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article