Watch: गैंडे का गुस्सा देखा है क्या? ऐसे दौड़ाया जीप ड्राइवर को, देखकर सहम जाएंगे आप

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 29, 2023, 03:13 PM IST

अगर आप जंगल सफारी के दौरान मस्ती करते हैं या बाहर रास्तों पर चल रहे जानवरों या पशुओं को बेवजह परेशान करते हैं देख लीजिए गुस्सैल गैंडे का यह वीडियो। देखने के बाद हवा टाइट हो जाएगी आपकी...

KEY HIGHLIGHTS
  • गुस्सैल गैंडे ने दौड़ाई जीप
  • करीब एक किमी तक नहीं छोड़ा पीछा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Angry Rhino Chase a Tourist Jeep Viral Video: देश-दुनिया में ऐसे तमाम लोग हैं, जिन्हें जंगल सफारी करना काफी पसंद होता है और वे जानवरों से काफी प्रेम करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जानवरों को उंगली करने में बड़ा ही मजा आता है, ऐसे में जानवर जब गुस्से में आ जाते हैं तो वे किसी को नहीं छोड़ते। इसका परिणाम आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

Viral_Video (57)

गुस्सैल गैंडे ने किया टूरिस्ट जीप का पीछा (Photo Credit - Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक टूरिस्ट जीप को एक गैंडे ने काफी देर दौड़ाया। इस दौरान ये गैंडा काफी गुस्से में नजर आ रहा है और आपको बता दें कि इसने करीब 1 किमी तक जीप का पीछा किया। अब जरा सोचिए कि जीप में बैठे पर्यटकों की क्या हालत हुई होगी। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने पर आप जितना शॉक्ड हो रहे हैं, उससे कई ज्यादा शॉक्ड शायद जीप में बैठे टूरिस्ट को हुआ होगा।

End of Feed