Angry Rhino Chase a Tourist Jeep Viral Video: देश-दुनिया में ऐसे तमाम लोग हैं, जिन्हें जंगल सफारी करना काफी पसंद होता है और वे जानवरों से काफी प्रेम करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जानवरों को उंगली करने में बड़ा ही मजा आता है, ऐसे में जानवर जब गुस्से में आ जाते हैं तो वे किसी को नहीं छोड़ते। इसका परिणाम आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक टूरिस्ट जीप को एक गैंडे ने काफी देर दौड़ाया। इस दौरान ये गैंडा काफी गुस्से में नजर आ रहा है और आपको बता दें कि इसने करीब 1 किमी तक जीप का पीछा किया। अब जरा सोचिए कि जीप में बैठे पर्यटकों की क्या हालत हुई होगी। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने पर आप जितना शॉक्ड हो रहे हैं, उससे कई ज्यादा शॉक्ड शायद जीप में बैठे टूरिस्ट को हुआ होगा।
जीप दौड़ाते हुए गुस्सैल गैंडे का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को देखने के बाद आप एकदम सन्न रह जाएंगे। शायद दुबारा जंगल सफारी करने न जाए या जानवरों से एकदम दुरी बना लें। इस जबरदस्त वीडियो पर काफी कमेंट्स भी किए गए हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि क्या होता अगर जीप कीचड़ में फंस जाती। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि 'मैं गैंडे के थकने का इंतजार कर रहा था'। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को 'latestkruger' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
