Man Eating Pizza Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो काफी मजेदार भी है। इसे देखने के बाद पहले तो आप शॉक्ड हो जाएंगे और आपको ये वीडियो ही समझ नहीं आएगी। लेकिन जब आप इस वीडियो को तीन-चार बार देखेंगे तो आपको ये वीडियो समझ आएगा और फिर आपकी हंसी निकल जाएगी।
शख्स के हाथ से पक्षी ने उड़ाया पिज्जा (Image Credit - cctvidiotss/Instagram)
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स समंदर का नजारा लेते हुए पिज्जा खा रहा होता है। तभी अचानक से वहां एक पक्षी आ जाता है और उसका पिज्जा लेकर उड़ जाता है। ये प्रक्रिया इतनी तेज होती है कि शख्स भी शॉक्ड हो जाता है और फिर उसे समझ आता है कि आखिर उसके साथ क्या हुआ। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद भी हंस-हंसकर लोटपोट जाएंगे और इस वीडियो को बार-बार देखेंगे।
शख्स के हाथ से पक्षी ने उड़ाया पिज्जा
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि शख्स तो काफी निराश हो गया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि शुरू में तो उसको समझ में ही नहीं आया कि आखिर उसके हुआ क्या। इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है और इसे कई लोगों ने शेयर भी किया गया है। इस वीडियो को 'cctvidiotss' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
