वायरल न्यूज़

Viral Video: मगरमच्छों के बीच बच्चे ने की तैराकी, खतरनाक नजारा देख कांप जाएगा कलेजा, यूजर्स बोले- जिगरवाला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 27, 2023, 12:33 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा मगरमच्छों के बीच तैराकी कर रहा है। यह नजारा देख आप कलेजा कांप उठेगा। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने की मगरमच्छों के बीच तैराकी
  • लड़के का जिगर देख लोगों ने दी सलामी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Animals Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो इतना खतरनाक है कि इसे देखते ही आपकी आंखों खौफ नजर आने लगेगा। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद काफी लोग वीडियो में दिख रहे बच्चे को साहस की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे को ऐसा न करने की सलाह भी दे रहे हैं। बस यूं समझ लीजिए कि इस वीडियो में दिख रहा बच्चा मौत से खले रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक छोटा बच्चा मगरमच्छ के बीच तैराकी कर रहा है। दरअसल, मगरमच्छ के बच्चों का जहां पालन होता है, उस तालाब में उतरकर बच्चा तैराकी कर रहा है। इस दौरान उस तालाब में तकरीबन 500 के आसपास मगरमच्छ के बच्चे हैं। अब ऐसे में इस खतरनाक नजारे को देख किसी का भी कलेजा कांप उठेगा।

लड़की ने बाइक पर बैठ हवा में लहराया पिस्तौल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये बच्चा वाकई में जिगरवाला है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं करना चाहिए, मगरमच्छ बच्चे हैं तो क्या हुआ, वे हमला अभी भी कर सकते हैं। इस वीडियो पर अब तक काफी व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article