Viral Video: दुनिया टैलेंटेड लोगों से भरी पड़ी है। कुछ लोग इतने ज्यादा टैलेंटेड होते हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो एक विदेशी लड़की से जुड़ा हुआ है, जो अपने टैलेंट से लोगों को हैरान कर रही है। दरअसल, यह लड़की देखते ही देखते कई देशों की अंग्रेजी बोल जाती है।
वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
आपने बहुत सारे देश के लोगों को सुना होगा, जिनका अंग्रेजी बोलने का लहजा अलग-अलग होता है। कम ही लोगों को पता होता है कि यह किस देश का लहजा है। जिस लड़की का वीडियो सामने आया है, वह अपने अंग्रेजी बोलने के टैलेंट से लोगों को हैरान कर रही है। यह लड़की दर्जनों देशों के अंग्रेजी लहजे को बोलती नजर आ रही है। अलग-अलग देशों के अंग्रेजी लहजे को सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे। देखें वीडियो-
वीडियो को @crazyclipsonly नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की का अंग्रेजी उच्चारण इतना अलग है, जिसे सुनकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि लड़की इतनी टैलेंटेड कैसे हो सकती है कि इतने सारे भिन्न-भिन्न उच्चारणों में बात कर पा रही है। वह सबसे पहले अमेरीकन अंग्रेजी बोलती है। इसके बाद ग्रीक अंग्रेजी में बात करती है। फिर वह ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, रूस, स्पेन, मैसिडोनिया, ब्रिटेन, सर्बिया, तुर्की, इटैलियन आदि देशों के अंग्रेजी लहजे में बोलती है।
