मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को डेडिकेट किया ये प्‍यारा सा गाना, कैमरे में कैद हुआ क्यूट रिएक्‍शन

Viral Video: एक कार्यक्रम में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पत्‍नी नीता अंबानी को गुजराती गाना समर्पित किया। जिसके बाद नीता अंबानी काफी शर्माने लगीं और दोनों का क्‍यूट रिएक्‍शन कैमरे में कैद हो गया।

Viral Video: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए पहुंचे थे। यहां एक संगीत कार्यक्रम के दौरान अपनी पत्नी नीता अंबानी को एक विशेष गीत समर्पित किया। हाल ही में वायरल हुए "खलासी" सॉन्‍ग के सिंगर आदित्य गढ़वी ने मंच पर एक गुजराती गीत गाया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष की ओर से उनकी पत्नी के प्रति समर्पित था। उन्होंने गुजराती में दर्शकों से कहा, "मैं इसे यहां गा रहा हूं लेकिन यह गाना मुकेश अंबानी की ओर से नीताबेन अंबानी को समर्पित किया जा रहा है।" गढ़वी ने जैसे ही गाना शुरू किया उसके ठीक बाद मुकेश अंबानी और उनकी पत्‍नी को हथेलियों से अपना चेहरा ढकते हुए गया।

​Mukesh Ambani, NMCC Event, Mukesh Ambani dedicates song, Nita Ambani, Nita Ambani News, Nita Ambani Viral Video, Mukesh Ambani Viral Video, Viral News, News, Viral

कार्यक्रम में मौजूद मुकेश-नीता अंबानी।

आदित्‍य गढ़वी ने जताया आभार

इंस्‍टाग्राम पर आदित्‍य गढ़वी ने लिखा कि, 'मैं अंबानी परिवार का आभारी हूं जिन्होंने मेरा सम्मान किया और प्यार किया। मुझे पता चला कि आमतौर पर मुकेशभाई अंबानी कम कार्यक्रमों में जाते हैं, लेकिन कॉन्सर्ट के बाद मुझे विशेष शुभकामनाएं देने के लिए हमारे कॉन्सर्ट में अंत तक बैठे रहे और मेरा जन्मदिन मनाया।' उन्‍होंने ये भी लिखा कि, 'श्रीमती नीताबेन अंबानी प्रत्येक कलाकार को ऐसा महसूस कराती हैं जैसे वे घर पर हैं।'

End of Feed