ये नंबर-1 यारी है! स्कूल ट्रिप पर साथ जाने के लिए नन्‍हे दोस्‍तों ने जिगरी यार के लिए जुटाए पैसे, दिल छू लेगा ये Video

Viral Video: टीचर ने लिखा कि, 'आज सबसे अच्छे माहौल में भाईचारा देखना दिल को छू लेने वाला था। इन युवा दयालु दिलों ने मुझे याद दिलाया कि एक-दूसरे की मदद करना सबसे बड़ी चीजों में से एक है जो हम इंसान होने के नाते कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि ये नन्हे फरिश्ते अपनी पवित्र और मासूमियत भरी भावना को जारी रखेंगे और दुनिया को आशीर्वाद देंगे।'

Viral Video: नेपाल के स्मॉल हेवन स्कूल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्‍कून की टीचर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में क्‍लास के अंदर एक दिल छू लेने वाला पल दिखाया गया है। इसमें छात्र अपने दोस्त प्रिंस के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए एक साथ आते हैं, ताकि वह भी स्कूल की यात्रा पर चल सके। दोस्‍तों की दयालुता प्रिंस को इमोशनल कर देती है और अंत में वो फूट-फूट कर रो पड़ता है।

प्रिंस और उसके दोस्‍त।

वीडियो में टीचर बच्‍चों को पैसे इकट्ठा करते देखती हैं तो उनसे पूछती है कि, 'प्रणव, तुम क्या कर रहे हो? ये पैसे किस लिए हैं?' बच्‍चे कहते हैं, 'ये प्रिंस के लिए हैं।' उनके हाव-भाव से प्रभावित होकर, वह यात्रा का खर्च खुद उठाने की पेशकश करती हैं और कहती हैं, 'मैं प्रिंस की फीस भरने जा रही हूं, आपको पैसे इकट्ठा करने की ज़रूरत नहीं है।' हालांकि, स्‍वाभिमानी बच्‍चे योगदान देने पर के लिए जोर डालते हैं और इकट्ठा किए गए पैसे शिक्षिका को सौंप देते हैं।

End of Feed