Viral Video: नेपाल के स्मॉल हेवन स्कूल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्कून की टीचर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में क्लास के अंदर एक दिल छू लेने वाला पल दिखाया गया है। इसमें छात्र अपने दोस्त प्रिंस के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए एक साथ आते हैं, ताकि वह भी स्कूल की यात्रा पर चल सके। दोस्तों की दयालुता प्रिंस को इमोशनल कर देती है और अंत में वो फूट-फूट कर रो पड़ता है।
वीडियो में टीचर बच्चों को पैसे इकट्ठा करते देखती हैं तो उनसे पूछती है कि, 'प्रणव, तुम क्या कर रहे हो? ये पैसे किस लिए हैं?' बच्चे कहते हैं, 'ये प्रिंस के लिए हैं।' उनके हाव-भाव से प्रभावित होकर, वह यात्रा का खर्च खुद उठाने की पेशकश करती हैं और कहती हैं, 'मैं प्रिंस की फीस भरने जा रही हूं, आपको पैसे इकट्ठा करने की ज़रूरत नहीं है।' हालांकि, स्वाभिमानी बच्चे योगदान देने पर के लिए जोर डालते हैं और इकट्ठा किए गए पैसे शिक्षिका को सौंप देते हैं।
इमोशनल होकर टीचर ने लिखा कि, 'आज सबसे अच्छे माहौल में भाईचारा देखना दिल को छू लेने वाला था। इन युवा दयालु दिलों ने मुझे याद दिलाया कि एक-दूसरे की मदद करना सबसे बड़ी चीजों में से एक है जो हम इंसान होने के नाते कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि ये नन्हे फरिश्ते अपनी पवित्र और मासूमियत भरी भावना को जारी रखेंगे और दुनिया को आशीर्वाद देंगे।' वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स ने छात्रों की करुणा तथा ऐसे मूल्यों के पोषण में शिक्षक की भूमिका की प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा कि, 'आपने उन्हें बहुत अच्छा पढ़ाया है! एक वास्तविक शिक्षक पाठ्यपुस्तकों, परीक्षाओं और कक्षाओं से कहीं आगे होता है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह जीवन का सबक है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्कूल की पढ़ाई बाधित हुई या नहीं - ऐसे मूल्य कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह वास्तव में एक स्मॉल हेवन स्कूल है, जैसा कि इसका नाम रखा गया है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'प्रिंस सबसे अमीर आदमी है जिसे मैंने कभी देखा है।'
