Viral Video: “नौकरी गई तो क्या हुआ, UP-बिहार की...", युवक की बात ने जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल

Trending motivational video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो युवाओं को अपनी जड़ों को याद रखने, डर छोड़ने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Trending Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को किर्त वर्धन पांडेय नाम के शख्स ने शेयर किया है। वीडियो में एक युवा व्यक्ति हिंदी में अपनी बात रखते हुए नजर आता है। वह बताते हैं कि आज हम जिस स्थिति को अपनी सबसे खराब हालत मानते हैं, वही किसी और के लिए सपनों जैसी जिंदगी हो सकती है। उनका कहना है कि हमारी पीढ़ी कई बार छोटी-छोटी बातों से डर जाती है। हमें लगता है कि अगर नौकरी चली गई या बिजनेस में नुकसान हो गया तो सब खत्म हो जाएगा। लेकिन सच यह है कि हमारी जड़ें बहुत मजबूत हैं।

Viral inspirational video

Motivational video: वायरल वीडियो युवाओं को दे रहा नई ताकत (फोटो: Instagram/panday_kirt08)

युवाओं को खूब प्रेरित कर रहा वीडियो

वे अपने बाप-दादाओं का जिक्र करते हैं, जिन्होंने खेतों में मेहनत की, कठिन हालात में जीवन बिताया और अगली पीढ़ी को बेहतर मौके दिलाए। उनकी मेहनत की वजह से आज हम बड़ी कंपनियों में काम कर रहे हैं या विदेशों तक पहुंच रहे हैं। अगर भविष्य में कभी हमें शून्य से फिर शुरुआत करनी पड़े, तो भी हमें डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे अंदर संघर्ष करने की ताकत है। यह रील खासकर उन युवाओं से जुड़ती है जो बिहार, उत्तर प्रदेश या छोटे शहरों से निकलकर बड़े शहरों या दुबई जैसे स्थानों तक पहुंचे हैं।

End of Feed