वायरल न्यूज़

Viral Video: 'शादी के बाद कहीं भी अकेले.. ' पंडितजी के इस वचन पर छूट पड़ी दूल्हे की हंसी, दुल्हन का रिएक्शन हुआ वायरल

Shadi Ka Video: दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हैं। वहीं पंडित जी उन्हें विवाह के संस्कारों के बाद जीवन के कुछ नियमों के बारे में समझा रहे हैं। इस दौरान पंडित जी एक ऐसे वचन के बारे में बताते हैं, जिस पर दूल्हे की हंसी छूट जाती है। वहीं दुल्हन जिस तरह का रिएक्शन देती है, उसे देखकर सारे रिश्तेदार हंसने लगते हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Shadi Ka Video: इन दिनों शादियों के तरह-तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो इतने अनोखे होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। भारतीय शादियों में पंडितजी दूल्हा और दुल्हन को सात वचनों से परिचय करवाते हैं। इसमें से कुछ वचन दुल्हन के लिए होते हैं तो कुछ दूल्हे के लिए बताए जाते हैं। इसी क्रम में एक शादी में पंडित जी दुल्हन के वचन बता रहे होते हैं। तभी पंडित जी एक ऐसे वचन के बारे में बताते हैं, जिसे सुनकर दूल्हे की हंसी छूट जाती है। वहीं दुल्हन का रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हैं। वहीं पंडित जी उन्हें विवाह के संस्कारों के बाद जीवन के कुछ नियमों के बारे में समझा रहे हैं। इस दौरान पंडित जी एक ऐसे वचन के बारे में बताते हैं, जिस पर दूल्हे की हंसी छूट जाती है। वहीं दुल्हन जिस तरह का रिएक्शन देती है, उसे देखकर सारे रिश्तेदार हंसने लगते हैं। दरअसल, पंडित जी कहते हैं, 'शादी के बाद कहीं भी अकेले मत जाना। भाई, पति या पिता को लेकर ही जाना और जब कहीं जाओ भी तो अपने पति से पूछकर जाना।' देखें वीडियो-

इसके बाद दुल्हन हंसते हुए कहती है कि मैं इनसे पूछकर ही जाती हूं। हालांकि, इतना सुनते ही दुल्हन के बगल में बैठे दूल्हे की हंसी छूट जाती है। यह देखकर दुल्हन उसे घूरने लगती है और कहती है कि मैं पूछकर ही जाती हूं। इसके बाद पंडित जी कहते हैं कि जब पति जाने की आज्ञा दे तभी जाएं और ऐसी जगह पर कभी न जाएं जहां गलत लोगों का उठना-बैठना हो। इसके बाद पंडित जी कहते हैं कि अकेले में कभी जोर से हंसना भी नहीं है।' यह सुनते ही दूल्हा और दुल्हन दोनों हंस पड़ते हैं। इस मजेदार वीडियो को @rahil_makeovers नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे इसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देख लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article