वायरल न्यूज़

Viral Video: “नौकरी गई तो क्या हुआ, UP-बिहार की...", युवक की बात ने जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल

Trending motivational video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो युवाओं को अपनी जड़ों को याद रखने, डर छोड़ने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Image

Motivational video: वायरल वीडियो युवाओं को दे रहा नई ताकत (फोटो: Instagram/panday_kirt08)

Trending Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को किर्त वर्धन पांडेय नाम के शख्स ने शेयर किया है। वीडियो में एक युवा व्यक्ति हिंदी में अपनी बात रखते हुए नजर आता है। वह बताते हैं कि आज हम जिस स्थिति को अपनी सबसे खराब हालत मानते हैं, वही किसी और के लिए सपनों जैसी जिंदगी हो सकती है। उनका कहना है कि हमारी पीढ़ी कई बार छोटी-छोटी बातों से डर जाती है। हमें लगता है कि अगर नौकरी चली गई या बिजनेस में नुकसान हो गया तो सब खत्म हो जाएगा। लेकिन सच यह है कि हमारी जड़ें बहुत मजबूत हैं।

युवाओं को खूब प्रेरित कर रहा वीडियो

वे अपने बाप-दादाओं का जिक्र करते हैं, जिन्होंने खेतों में मेहनत की, कठिन हालात में जीवन बिताया और अगली पीढ़ी को बेहतर मौके दिलाए। उनकी मेहनत की वजह से आज हम बड़ी कंपनियों में काम कर रहे हैं या विदेशों तक पहुंच रहे हैं। अगर भविष्य में कभी हमें शून्य से फिर शुरुआत करनी पड़े, तो भी हमें डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे अंदर संघर्ष करने की ताकत है। यह रील खासकर उन युवाओं से जुड़ती है जो बिहार, उत्तर प्रदेश या छोटे शहरों से निकलकर बड़े शहरों या दुबई जैसे स्थानों तक पहुंचे हैं।

इसमें उस सोच को दिखाया गया है जो कहती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि एक नई शुरुआत हो सकती है। वीडियो का कैप्शन है, 'My worst case scenario is someone else’s dream retirement' यह एक साधारण लाइन जरूर है, लेकिन इसके पीछे छिपा संदेश बहुत गहरा है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वहीं पर कईयों ने इस पर कमेंट भी किया है। यह वायरल वीडियो हमें सिखाती है कि हमें अपनी स्थिति के लिए आभारी रहना चाहिए और डर की बजाय सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article