Video: मुंबई में पानी से भरी पटरियों से गुजरी ट्रेन, खतरनाक नजारा देख सांस अटक जाएगी

Mumbai Rain Train Video: कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए बेहद खतरनाक स्थिति पर सवाल उठाए। वहीं कई लोगों ने तो तंज भी कसे। जैसे कि एक व्यक्ति ने लिखा, 'मुंबई की बारिश के दौरान रेलवे और जलमार्ग के बीच एक सहयोग।'

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में भारी बारिश की तमाम तस्‍वीरें वायरल हुई हैं
  • एक वीडियो में पानी से भरे रेलवे ट्रैक के बीच ट्रेन गुजरते हुए दिखी
  • वायरल वीडियो ने यूजर्स को हैरत में डाला

Mumbai Rain Train Video: मुंबई में भारी बारिश की तमाम तस्‍वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इन दिनों हाला‍त ये है कि बारिश के कारण भारत की आर्थिक राजधानी थम सी गई है। बारिश से हुए नुकसान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसमें सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है और यहां तक कि, कार सरीखे चारपहिया वाहन पानी में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ऐसे वीडियो ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसमें ट्रेन को पानी से भरे रेलवे ट्रैक से गुजरते हुए दिखाया गया है।

End of Feed