वायरल न्यूज़

'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में भारतीय बच्‍ची की शानदार परफॉर्मेंस देख आनंद महिंद्रा भी फैन, वायरल हुआ रिएक्‍शन

Viral Video: भारतीय बच्‍ची का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिन्‍द्रा ने लिखा, 'आखिर हो क्या रहा है?? पिछले दो हफ़्तों में दूसरी बार, भारतीय मूल की एक बहुत ही कम उम्र की लड़की ने @AGT के मंच पर अपनी प्रतिभा से धमाल मचा दिया है, जो वाकई हैरान करने वाला है।'

Image

प्रनिस्‍का मिश्रा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकाज गॉट टैलेंट में भारतीय बच्‍ची की परफॉर्मेंस से आनंद महिंद्रा प्रभावित हुए
  • एक्‍स पर उन्‍होंने बच्‍ची के अलावा भारतीय प्रतिभा की तारीफ की
  • कई यूजर्स ने आनंद महिंद्रा का समर्थन किया

Viral Video: उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा एक्टिव रहते हैं। अपने 11.2 मिलियन फॉलोअर्स के लिए महिन्‍द्रा रोजाना कोई न कोई नई जानकारी शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय मूल की 9 वर्षीय लड़की प्रनिस्‍का मिश्रा का एक वीडियो शेयर किया। इसमें बच्‍ची ने अमेरिका गॉट टैलेंट में अपनी सिंगिंग परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीत लिया। टीना टर्नर के मशहूर गाने 'रिवर डीप माउंटेन हाई' पर 9 वर्षीय लड़की का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली था कि शो की जज हेदी क्लम ने उसे गोल्डन बजर से सम्मानित किया। अब आनंद महिंद्रा भी उनकी कच्ची प्रतिभा से बहुत प्रभावित हुए और उनकी खूब तारीफ की। उन्‍होंने यह भी बताया कि जब शो के दौरान उन्होंने (प्रनिस्‍का) अपनी दादी को फोन किया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

भारतीय बच्‍ची का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिन्‍द्रा ने लिखा, 'आखिर हो क्या रहा है?? पिछले दो हफ़्तों में दूसरी बार, भारतीय मूल की एक बहुत ही कम उम्र की लड़की ने @AGT के मंच पर अपनी प्रतिभा से धमाल मचा दिया है, जो वाकई हैरान करने वाला है। संगीत की स्वदेशी अमेरिकी शैलियों में अर्जित कौशल के साथ। रॉक और गॉस्पेल। प्रनिस्का मिश्रा सिर्फ़ नौ साल की हैं। हाँ, अमेरिका में वाकई प्रतिभा है और इसमें से बहुत कुछ भारत से आ रहा है।'

इंटरनेट यूजर्स ने आनंद महिन्‍द्रा के विचारों का समर्थन किया। लड़की की आकर्षक आवाज से कई यूजर्स भी अवाक रह गए। एक यूजर ने लिखा, 'आप असली प्रतिभा की सच्ची सराहना करते हैं और हमेशा उसकी तलाश में रहते हैं।' एक अन्य ने कहा कि, 'उसकी आवाज़ बहुत शानदार थी, और आत्मविश्वास का स्तर सचमुच मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। यह आत्मविश्वास मुक्त आत्मा की वास्तविक प्रकृति को दर्शाता है। संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र एक मुक्त आत्मा को पोषित करने के लिए जिम्मेदार है। परिवार, दोस्त, समुदाय, स्कूल इस पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं।' तीसरे ने कहा, ''हां। यह वाकई अविश्वसनीय है। क्या उपलब्धि है!''

गौरतलब है कि, फ्लोरिडा निवासी प्रनिस्‍का मिश्रा ने बताया कि वह प्रतिष्ठित गायिका टेलर स्विफ्ट से प्रेरणा लेती हैं।

स्विफ्ट को अपना गुरु बताते हुए, लड़की ने एक्स पर एक पोस्ट में उनका धन्यवाद किया और लिखा, ''आपकी अंतहीन प्रेरणा ने मेरी यात्रा को गति दी है, मेरे जैसी अनगिनत लड़कियों को बड़े सपने देखने और अपने खोल से बाहर निकलने के लिए सशक्त बनाया है। आप मेरी गुरु हैं, और आपके बताए रास्ते पर चलना मेरा सपना रहा है। आपके व्यस्त शेड्यूल के बीच आपके शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। वे मुझे बहुत मजबूत करेंगे। मुझे उम्मीद है कि मेरा प्रदर्शन आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article