वायरल न्यूज़

Viral Video: बुजुर्ग महिला को मौत के मुंह से खींच लाया TC, रेलवे स्टेशन पर CCTV में कैद हुआ डरावना मंजर

Viral Video: मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला यात्री ट्रेन से उतरते समय फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने वाली थी। मौके पर मौजूद टिकट चेकर ने तुरंत दौड़कर उन्हें बचा लिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Image

Viral Video: बुजुर्ग को मौत के मुंह से खींच लाया टीसी, देखें वीडियो (फोटो: X/@AnathNagrik)

Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेनें इस शहर की लाइफलाइन मानी जाती हैं। हर दिन लाखों लोग इन ट्रेनों से अपने दफ्तर और घर के बीच सफर करते हैं। भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि कई बार थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे में बदल सकती है। हाल ही में कुर्ला रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसने इंसानियत की मिसाल पेश की। ठाणे से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन कुर्ला स्टेशन पर रुकी। जैसे ही ट्रेन रुकी, यात्री जल्दी-जल्दी उतरने लगे। उसी भीड़ में एक बुजुर्ग महिला भी थी।

पल बेहद डरावना

उम्र अधिक होने की वजह से वे धीरे-धीरे नीचे उतर रही थी। प्लेटफॉर्म पर पहले से ही काफी भीड़ थी, जिससे उन्हें संतुलन बनाने में दिक्कत हो रही थी। जैसे ही उन्होंने ट्रेन से नीचे कदम रखा, उनका पैर फिसल गया। वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खतरनाक जगह की ओर गिरने लगी। यह पल बेहद डरावना था, क्योंकि ऐसी स्थिति में कुछ ही सेकंड में गंभीर हादसा हो सकता था। उसी समय प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे एक टिकट चेकर की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए तुरंत दौड़ लगाई।

तेजी से बुजुर्ग यात्री तक पहुंचकर उन्होंने उन्हें पकड़ लिया और पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म की सुरक्षित ओर खींच लिया। उनकी सतर्कता और फुर्ती से एक बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @AnathNagrik नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'मुंबई कुरला स्टेशन पर देवदूत बना टीसी, बचाई बुजुर्ग यात्री की जान'।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article