Video: महिला को बचाने के लिए पुलिस ने समुद्र में लगा दी छलांग, वीडियो में बहादुरी देख आप भी करेंगे सैल्‍यूट

Viral Video: मुंबई पुलिस द्वारा ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें पुलिसकर्मी महिला को बचाते हुए और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर लोगों ने पुलिस की काफी तारीफ भी की।

Viral Video: मुंबई के दो पुलिसकर्मियों की बहादुरी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मियों को अपनी जान जोखिम में डालकर एक महिला का रेस्‍क्‍यू करते हुए दिखाया गया है। समुद्र में छलांग लगाकर महिला की जान बचाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं। यूजर्स ने उनकी सराहना करने के बाद उनको हीरो बताया।

पुलिस ने बचाई महिला की जान।

मुंबई पुलिस द्वारा ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें पुलिसकर्मी महिला को बचाते हुए और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने से पहले उसकी देखभाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुंबई पुलिस ने कैप्‍शन में लिखा कि, 'सुंदर महल जंक्शन, मरीन ड्राइव के पास डूबने की घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी पीसी किरण ठाकरे और पीसी अनमोल दहीफले ने उच्च ज्वार (पानी में उठने वाला एक किस्‍म का तूफान) के बावजूद समुद्र में छलांग लगाई और महिला को बचाया। इसके बाद महिला को आगे के इलाज के लिए मरीन ड्राइव 1 मोबाइल वैन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उसकी हालत स्थिर है और उसके रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है।'

End of Feed