Video: हल्दी समारोह से बंदर ने चुराया खाना , मजेदार हरकत देख मेहमान हुए लोटपोट

Viral Video: वीडियो को एक्स पर इस कैप्शन के साथ साझा किया गया, 'भाई ने अवसर देखा और उसका लाभ उठाया।' सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वायरल वीडियो को देखने के बाद खूब ठहाके लगाए और बंदर की हरकत पर मजे लिए।

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बंदर हल्दी समारोह में घुस जाता है और मेहमानों के जश्न में व्यस्त होने के दौरान प्लेट से खाना चुरा लेता है। दरअसल, जब वहां मौजूद लोग अनुष्ठान की तैयारी कर रहे थे और हल्दी का लेप लगाते समय म्‍यूजिक व सेल्‍फी का इंताजर कर रहे थे तभी बंदर भागकर आया और मौके का फायदा उठा लिया। मेहमानों में से एक द्वारा लाई गई थाली से कुछ खाना उठाया, जिससे सभी लोग हंस पड़े।

बंदर की हरकत पर लोगों ने लिए मजे।

वीडियो को एक्स पर इस कैप्शन के साथ साझा किया गया, 'भाई ने अवसर देखा और उसका लाभ उठाया।' सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वायरल वीडियो को देखने के बाद खूब ठहाके लगाए और बंदर की हरकत पर मजे लिए। इस वीडियो पर अब तक अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'वह अवसर की प्रतीक्षा कर रहा है और उसे सफलतापूर्वक पकड़ लेगा।' दूसरे ने लिखा कि, 'डार्विन के विकास के सिद्धांत के अनुसार, बंदर हमारे पूर्वज हैं, और हमें उनके अवसरवादी चरित्र गुण विरासत में मिले हैं - धन्यवाद, दादाजी बंदर।' तीसरे ने कहा कि, 'बंदर को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए था, कोई भी बिना बुलाए नहीं आता, वह अपना हिस्सा खा जाता है।'

End of Feed