Video: डांस कर रही लड़कियों के बीच में घुस गया Teddy Bear का ड्रेस पहना शख्स, देखें क्या कर डाला

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 15, 2024, 04:11 PM IST

Teddy Bear Dance Video: शादी में दलेर मेहंदी का गाना 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' बज रहा है। इस दौरान कुछ लड़कियां डीजे की धुन पर डांस कर रही हैं। तभी वहां पर टेडी बियर का ड्रेस पहने शख्स पहुंच जाता है।

Teddy Bear Dance Video: भारत में इस समय जमकर शादियां हो रही हैं। इस दौरान शादियों के हजारों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो बहुत ही मजेदार होते हैं, वहीं कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर एक बार के लिए आपके चेहरे पर खुद-ब-खुद स्माइल आ जाएगी। वीडियो शादी के दौरान डांस से जुड़ा है।

teddy

टेडी बियर का डांस (ट्विटर)

वीडियो देखकर आ जाएगी मौज

हम सभी जानते हैं कि भारतीय शादियों डांस के बगैर अधूरी हैं। चाहे नॉर्थ इंडिया में शादी हो या साउथ इंडिया में। पूर्वोत्तर में शादी हो या पश्चिम भारत में.. शादी के दौरान जमकर डांस किया जाता है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग अपने डांस से जमकर धमाल मचाते हैं। कई बार तो दूल्हा-दुल्हन भी अपने डांस से शादी में चार चांद लगा देते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टेडी बियर डांस करता दिख रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed