वायरल न्यूज़

दुनिया का पहला YouTube Video, इस शख्स ने किया था अपलोड

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 15, 2024, 02:41 PM IST

First video uploaded on YouTube: जानते हैं कि यूट्यूब पर सबसे पहले कौन सा वीडियो अपलोड किया गया है। ये वीडियो किस तारीख को और किसने अपलोड किया। यहां जानिए सबकुछ

Image

यूट्यूब पर सबसे पहले ये वीडियो अपलोड किया गया था। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

First video uploaded on YouTube: गूगल का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब दुनिया में सबसे ज्यादा देखने वाले प्लेटफॉर्म में से एक है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज हजारों लाखों की तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। यूट्यूब पर आज अपलोड किए गए वीडियो की संख्या करोड़ों से ऊपर पहुंच चुकी है। मगर यूट्यूब कब शुरू हुआ और इसपर सबसे पहला वीडियो कौन सा अपलोड किया गया। इसपर शायद ही कोई जानकारी रखता हो। जानकर चौंक जाएंगे कि यूट्यूब पर अपलोड किया सबसे पहला वीडियो बहुत सामान्य ही था।

किस चैनल से अपलोड हुआ वीडियो

यूट्यूब पर सबसे पहला वीडियो Jawed नाम के चैनल से करीब 18 साल पहले अपलोड किया गया। 19 सेकंड के वीडियो को Me at the zoo यानी मैं चिड़ियाघर में कैप्शन दिया। इसमें एक शख्स चिड़ियाघर में नजर आता है। शख्स चिड़ियाघर में हाथियों के सामने खड़ा नजर आता है। वीडियो 23 अप्रैल 2005 को रात 8: 27 बजे अपलोड किया गया।

यहां देखिए वीडियो

एक करोड़ से ज्यादा कमेंट

चौंक जाएंगे कि महज 19 सेकंड का ये वीडियो अभी तक 302 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसे 15 मिलियन से ज्यादा लाइक मिले हैं। मजेदार है कि 18 साल में Jawed नाम के चैनल पर महज एक ही वीडियो अपलोड किया गया है। हालांकि सिर्फ एक वीडियो चैनल को अभी तक 43 लाख से ज्यादा यूजर्स सब्सक्राइब कर चुके हैं। वीडियो पर कमेंट की संख्या रिकॉर्ड एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article