वायरल न्यूज़

Viral Video: 'जंगल के राजा' को कर रहा था उंगली, बब्बर शेर ने दी ऐसी सजा, देख कलेजा कांप जाए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 15, 2023, 01:49 PM IST

शेर को उंगली करना कितना भारी पड़ सकता है। ये आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं। इस वीडियो में एक शख्स खुद ही शेर बनने की कोशिश कर रहा था लेकिन बब्बर शेर के आगे टिक नहीं पाया और शेर ने उसकी उंगली ही दबोच ली।

Image

परेशान कर रहे शख्स को मजा चखाता बब्बर शेर (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'जंगल के राजा' शेरसिंह को उंगली कर रहा था युवक
  • शेर साहब ने पकड़ ली उंगली
  • मौत के मुंह से बाल-बाल बचा युवक

Lion Trending Viral Video: किसी को परेशान करना कितना भारी पड़ सकता है और इसका खामियाजा किसको कितना भुगतना पड़ सकता है, इसके बारे में कोई नहीं बता सकता। ये काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे महानुभाव है, जो ऐसी पागलपंती और हीरोगिरी करने से बाज नहीं आते। कुछ ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) इन दिनों सोशल मीडियो पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video Clip) में एक महोदय 'बब्बर शेर' के साथ मस्ती कर रहे थे और थोड़ी बहुत नहीं बल्कि हद से ज्यादा। उनकी मस्ती इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने 'शेर साहब' को उंगली ही करना शुरू कर दिया। फिर होना क्या था, 'शेर सिंह' ने सारी हेकड़ी निकाल दी, पकड़ ली उस आदमी की उंगली। अब महानुभाव काफी जद्दोजहद में जुटे लेकिन फिर भी शेर ने उनकी उंगली नहीं छोड़ी। ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखें ये खतरनाक वीडियो...

शेर को उंगली करना पड़ा भारी, देखें ये मजेदार वीडियो

यूजर्स ने भी चटकारे लेते हुए इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं। इनमें से एक ने लिखा कि कौन फिल्म बना रहा है और मदद नहीं कर रहा है, उस शेर को कुछ कच्चा मांस दिलवाओ, शायद वह उस आदमी की उंगली जाने दे। वहीं, कुछ यूजर्स ने काफी मजाक भरा भी कमेंट किया। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Trending Video) को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। वीडियो पर हजारों लाइक्स मिल चुका है। लाखों बार देखा भी जा चुका है। इतना ही नहीं इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'extinction.animale' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article