Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे। इसमें से कुछ वीडियो होश उड़ाने वाले होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के रातों की नींद उड़ा दी है। यह वीडियो ऐसा है जिसे देखने के बाद कई लोग डर सकते हैं, वहीं जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं। उन्हें यह वीडियो पसंद आ सकता है। वीडियो समुद्र से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक शख्स बड़ी सी नाव से समुद्र की सैर पर पहुंचा है।
हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो में देख सकते हैं कि यह शख्स समुद्र की सैर के दौरान पानी में हाथ डालकर मौज-मस्ती कर रहा होता है। इसी बीच पानी में से अचानक भयानक बुलबुले उठने लगती हैं। यह देखकर कोई और होता तो यकीनन डर जाता लेकिन शख्स काफी एक्साइटेड हो जाता है। आप देख सकते हैं कि तभी पानी से बहुत ही विशाल जीव निकलकर सामने आता है। शायद शख्स को भी कल्पना नहीं रही होगी कि समुद्र में से एक ऐसा जीव बाहर आ जाएगा।
बता दें कि समुद्र में से निकला जीव कोई आम जीव नहीं था, बल्कि दुनिया का सबसे विशाल जीव व्हेल मछली थी। यही वजह है कि वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया। इस वीडियो को खूब देखा और जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को एम्सटर्डम यूनीवर्सिटी के प्रोफेसर और वाइल्ड लाइफ टीवी प्रेजेंटर फ्रीक वॉन्क ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह समुद्र में हाथ डालकर मस्ती करते दिख रहे हैं, तभी पानी में से एक अजीबोगरीब व्हेल मछली बाहर आती है। इसके बाद प्रोफेसर साहब उस मछली के माथे पर चूम लेते हैं।
