वायरल न्यूज़

Video: फ्रिज में रखे बासी चिकन की असलियत भयावह! खाने से पहले माइक्रोस्कोप में किया चेक, रेंगते नजर आए हजारों कीड़े

Viral Video: शख्स सबसे पहले फ्रिज में रखा बासी चिकन बाहर निकालता है। अब उसके दिमाग में न जाने क्या सूझता है कि वह खाने से पहले उसे माइक्रोस्कोप से देखने लगता है।

Image

बासी चिकन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: कई बार जब खाना बच जाता है तो उसे हम फ्रिज में रख देते हैं। इसके बाद उसी खाने को अगले दिन फ्रिज से निकालकर गर्म करके वापस खा लेते हैं। कई बार तो लोग दो-तीन दिन का बासी खाना भी फ्रिज से निकालकर खा लेते हैं। लोगों को लगता है कि फ्रिज में रखे होने की वजह से खाना खराब नहीं हुआ होगा। हालांकि, इसकी असलियत देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। सोशल मीडिया पर एक बहुत ही भयावह वीडियो वायरल हो रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स सबसे पहले फ्रिज में रखा बासी चिकन बाहर निकालता है। अब उसके दिमाग में न जाने क्या सूझता है कि वह खाने से पहले उसे माइक्रोस्कोप से देखने लगता है। आप देख सकते हैं कि वह चिकन करी का थोड़ा सा पार्ट टेस्टिंग स्लाइड पर रखता है और फिर माइक्रोस्कोप से उसमें देखता है। माइक्रोस्कोप से शख्स को जो नजर आता है, उसे देखकर आपकी भी हालत खराब हो जाएगी। सबसे पहले आप यह वीडियो देखें-

आप देख पाएंगे कि शख्स को चिकन करी में हजारों कीड़े रेंगते नजर आते हैं। बता दें कि इस बैक्टीरिया को इ कोली कहा जाता है। यह कई बीमारियों की जड़ माना जाता है। वायरल वीडियो को cobraexperiments नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि इस अकाउंट को चलाने वाला शख्स खाने की चीजों को माइक्रोस्कोप के नीचे रखकर उसकी टेस्टिंग करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article