Viral Video: आपने कई ऐसे रील्स वीडियो देखे होंगे, जिसमें राह चलते लड़के अपनी टीशर्ट खोलकर लड़कियों को अपनी बॉडी दिखाते नजर आते हैं। इसके बाद लड़कियां चौंक जाती हैं। इसी क्रम में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राह चलते एक लड़की को अपनी टीशर्ट उतारकर बॉडी दिखाता नजर आया। हालांकि, इसके बाद उसके साथ हो हुआ उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। वीडियो देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
रील्स वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: खूबसूरत साली को पास पाकर दूल्हे ने किया ऐसा काम, दुल्हन ने सरेआम जड़ दिया थप्पड़
पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इंफ्लुएंसर रास्ते से जा रहा है। इसी बीच उसे सामने से एक लड़की और एक लड़का चलकर आते हुए नजर आते हैं। आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की इस इंफ्लुएंसर के नजदीक पहुंचती है, वह अपना टीशर्ट निकाल देता है। इसके बाद लड़की को अपनी बॉडी दिखाने लगता है। इंफ्लुएंसर की इस हरकत से लड़की का पारा चढ़ जाता है। इसके बाद लड़की जो करती है, वैसा इंफ्लुएंसर ने कभी सोचा भी नहीं होगा। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि जैसे ही इंफ्लुएंसर अपनी टीशर्ट निकालता है, लड़की उस पर थप्पड़ों की बारिश करने लगती है। वह उसे जोर-जोर से गाल पर थप्पड़ मारती है। इसके बाद इंफ्लुएंसर वहां से भागने लगता है तो लड़की उसे खदेड़ लेती है और खदेड़-खदेड़कर मारती है। इस दौरान लड़की उससे टी-शर्ट पहनने को कहती है। लड़की कहती है, “जल्दी पहन, और ये बॉडी कहीं और दिखाना।” इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को tamannakohli786787 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल हम इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।
