VIDEO: पानी से लबालब सड़कों पर सर्फिंग करते शख्‍स का वीडियो वायरल, यूजर्स ने इस अंदाज में लिए मजे

Viral Video: वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उर्मी नामक यूजर ने शेयर किया था। इसमें आप देख सकते हैं गाड़ियां पानी से भरी सड़क से निकलने की कोशिश कर रही हैं और इसी बीच शख्‍स गद्दे जैसी दिखने वाली किसी चीज पर तैरते हुए दिख रहा है।

Viral Video: मुंबई और पुणे जैसे शहरों में प्री-मानसून बारिश होना शुरू हो चुकी है। यही वजह है कि वहां के स्‍थानीय लोगों को अब काफी राहत भी मिल रही है। हालांकि, कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव और बिजली संकट उत्‍पन्‍न हो गया है। इन समस्‍याओं के मध्‍य पुणे के एक व्‍यक्ति का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो बारिश के पानी से लबालब भरी सड़क पर सर्फिंग कर मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है।

सड़क पर सर्फिंग करते शख्‍स करता शख्‍स।

वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उर्मी नामक यूजर ने शेयर किया था। इसमें आप देख सकते हैं गाड़ियां पानी से भरी सड़क से निकलने की कोशिश कर रही हैं और इसी बीच शख्‍स गद्दे जैसी दिखने वाली किसी चीज पर तैरते हुए दिख रहा है। इस अनोखे नज़ारे को देखकर कई लोग हैरान रह गए। एक्‍स पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'पुणे के लोगों को ठंड नहीं लगी? नहीं, उन्हें तो पूरी चुल मिल गई। #पुणे की बारिश।" बता दें कि, 15 सेकंड का ये वीडियो 7 जून को शेयर किया गया था। इसके बाद से इसे माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर 47,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और 500 से ज़्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं।

End of Feed