Video: स्काईडाइविंग करते समय व्यक्ति को पड़ा दौरा, रेस्‍क्‍यू के वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्‍ट

Viral Video: सीएनएन के अनुसार , यह घटना 2015 की बताई जा रही है जब ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के क्रिस्टोफर जोन्स को स्काईडाइव के दौरान दौरा पड़ा और वे अपनी पीठ पर लुढ़क गए। दावा है कि, हेलमेट कैमरा पहने प्रशिक्षक शेल्डन मैकफर्लेन ने जोन्स को पकड़ने के लिए संघर्ष किया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्काईडाइविंग की एक ऐसी घटना रिकॉर्ड हुई जिसे देखने के बाद लोगों की हालत खराब हो गई। दरअसल, इस वीडियो में स्काईडाइवर को फ्री फॉल के दौरान बीच हवा में दौरा पड़ गया था। वीडियो में स्काईडाइवर को बैलेंस खोते हुए और बेहोशी की हालत में नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उसे अचेत अवस्‍था में होते देख साथी स्काईडाइवर और ट्रेनर ने तुरंत इंटरफेयर किया और स्काईडाइवर तक पहुंचने के लिए हवा में पैंतरेबाज़ी की। सही अनुमान लगाने के कारण ही वो वक्‍त रहते स्‍काईडावर तक पहुंच गए और पैराशूट खोल दिया।

स्‍काईडाइवर की बची जान।

सीएनएन के अनुसार , यह घटना 2015 की बताई जा रही है जब ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के क्रिस्टोफर जोन्स को स्काईडाइव के दौरान दौरा पड़ा और वे अपनी पीठ पर लुढ़क गए। दावा है कि, हेलमेट कैमरा पहने प्रशिक्षक शेल्डन मैकफर्लेन ने जोन्स को पकड़ने के लिए संघर्ष किया। इसके बाद मैकफर्लेन ने आखिरकार लगभग 4,000 फीट की ऊंचाई पर जोन्स को पकड़ लिया और रिप कॉर्ड खींच लिया। तभी जोन्स को होश आ गया और वे बिना किसी अप्रिय घटना के उतर गए।

End of Feed