Viral Video: आपने भी शोले फिल्म जरूर से जरूर देखी होगी। शोले फिल्म में जय और वीरू की दोस्ती विश्व प्रसिद्ध है। दोनों एक-दूसरे के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आपको एक शख्स और एक मगरमच्छ की दोस्ती देखने को मिलेगी। इस वीडियो में दोनोंं की दोस्ती देखकर आपको यकीनन जय-वीरू की याद आ जाएगी। वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स अपने हाथ से मगरमच्छ को खाना खिलाता नजर आ रहा है।
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे
बड़े-बुजुर्गों को आपने कहते सुना होगा कि मगरमच्छ जैसे खूंखार जीव से जितना दूर हो सके उतना दूर रहना चाहिए। दूसरी तरफ इस शख्स ने मानो मगरमच्छ से ही दोस्ती कर ली है। जहां कई लोग ऐसे होते हैं, जब उनको दूर से मगरमच्छ दिख जाए तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वहीं यह शख्स पानी में हिलकर मगरमच्छ के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाता है। आप देख पाएंगे कि मगरमच्छ उस शख्स से मिलने नदी के बिल्कुल किनारे पहुंच जाता है। वहीं शख्स भी मगरमच्छ के पास पानी में उतर जाता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स मगरमच्छ के बिल्कुल पास खड़े होकर उसे अपने हाथों से खाना खिला रहा है। सिर्फ यही नहीं बल्कि वह मगरमच्छ को अपने हाथों से ही पानी पिलाता दिख रहा है। इस दौरान दर्जनों लोग सीढ़ियों पर खड़े होकर ये अनोखा नजारा देखते नजर आते हैं। वायरल हो रहा वीडियो बांग्लादेश का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मेहदी हसन टोपू बताया जाता है, जो मगरमच्छ की देखरेख करने वाले रेस्कुअर हैं। मेहदी हसन टोपू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट mehedihassantopu से यह वीडियो शेयर किया है। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर आपको अक्सर मगरमच्छ के साथ वाले वीडियो देखने को मिल जाएंगे। यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इसे जमकर पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 80 हजार से ज्यादा लाइक और लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
