Nagpur Metro Viral Video : शाहरुख खान की हालिया फिल्म जवान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर लगाातर फिल्म पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, शाहरुख खान अभिनीत फिल्म जवान ने हिन्दी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा ओपनिंग का आंकड़ा दर्ज किया है। एटली निर्देशित फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज की गई थी। फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में 75 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तक 410.88 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। बहरहाल, ये बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में दर्शाए गए शाहरुख खान के सीन को लड़के ने रीक्रिएट किया है। लड़का जिस अंदाज में डांस कर रहा है ठीक उसी अंदाज में शाहरुख खान ने फिल्म में डांस किया था।
डांस करता युवक। (फोटो क्रेडिट : वीडियो ग्रैब)
नागपुर मेट्रो का वीडियो
जवान फिल्म के गानों को रीक्रिएट करने और उनको वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पता चलता है कि फिल्म का जादू और किंग खान का स्टारडम अभी बरकरार है। हाल ही में एक शख्स ने नागपुर मेट्रो में सफर के दौरान 'बेकरार करके हमें यूं ना जाइए' गाने पर शाहरुख खान के डांस स्टेप्स को रीक्रिएट किया। ये वीडियो कोरियोग्राफर अनमोल खत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @anmolkhatri_24 पर पोस्ट किया। नीली डेनिम शर्ट और जींस पहने खत्री ने शाहरुख खान के स्टेप्स को हूबहू कॉपी किया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'Recreated my #jawan Moment....what's your?' आगे उन्होंने शाहरुख को टैग करते हुए लिखा कि, 'आपका छोटा सा फैन सर।'
यूजर्स क्या बोले
जवान फिल्म से जुड़े इस वीडियो को अब तक 4.6 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'अनमोल तुमने अभी इस पुराने गाने को पुनर्जीवित किया है। बहुत अच्छा। बहुत मधुर।' वहीं, एक यूजर ने मजाक में लिखा कि, 'सच बताओ गाना शूट करने चढ़े न मेट्रो में।' तो वहीं, तीसर ने लिखा कि, 'अगले ही पल वह हाईजैक हो जाता है और 40,000, करोड़ मांगता है।' हालांकि हम आपको बता दें कि, ये गाना बॉलीवुड फिल्म 'बीस साल बाद' का है जिसे हेमंत कुमार ने गाया था। इस गाने को जवान में यूज किया गया और अब शख्स ने रीक्रिएट किया।
