VIDEO : 'जवान' के गाने पर लड़की ने अस्‍पताल में किया खूबसूरत डांस, शाहरुख खान ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

Viral Video : डांसर और कंटेंट क्रिएटर प्रिशा डेविड ने अपना ये वीडियो पहले इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था। दरअसल, उनको हाल ही में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@prisha_david) पर इस वीडियो को लोगों के साथ साझा किया था।

Viral Video : Shah Rukh Khan की फिल्‍म जवान को काफी प्रशंसकों से प्यार मिल रहा है। बॉलीवुड के किंग खान की ये फिल्‍म बॉक्‍स ऑॅफिस पर अब भी धूम मचा रही है। इस फिल्‍म के एक गाने पर डांस करती मरीज का वीडियो शेयर कर शाहरुख खान ने प्‍यार लुटाया है। एक ओर शाहरुख खान और निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर एक लड़की का अस्पताल में रहते हुए फिल्म के गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया गया था। इसके बाद ये वीडियो एक्‍टर शाहरुख खान ने भी शेयर किया और प्रतिक्रिया दी।

​jawan movie, shah rukh khan jawan, patient dance on jawan movie song, jawan box offcie collection, trending news


अस्‍पताल में डांस करतीं प्रिशा। (Photo Credit : @prisha_david/Instragram)

पहले इंस्‍टाग्राम पर वायरल था वीडियो

डांसर और कंटेंट क्रिएटर प्रिशा डेविड ने अपना ये वीडियो पहले इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था। दरअसल, उनको हाल ही में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@prisha_david) पर इस वीडियो को लोगों के साथ साझा किया था। इस वीडियो में प्रिशा अरिजीत सिंह और शिल्पा राव के गाने 'चलेया' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्‍हेंने अस्पताल द्वारा दिया हुआ एक गाउन पहना है और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। इस वीडियो को कैप्‍शन देते हुए प्रिशा ने लिखा कि, 'SRK ने मुझे अस्पताल में स्वस्थ रखा। एसआरके के पास उपचार करने की शक्तियां हैं।'

End of Feed