Metro Viral Video : भारत में दिल्ली मेट्रो और नागपुर मेट्रो के कई वीडियो आपने देखे होंगे। कभी कोई कपल मेट्रो में किस करने लगता है, कभी दो लोगों जबरदस्त गुत्थम-गुत्था होने लगता है। ऐसे ही वीडियो से छुटकारा मिलता है तो लोग मेट्रो में रील्स बनाने लगते हैं। आजकल ऐसे दृश्य मेट्रो में दिखना आम बात हो गई है। हालांकि ये हाल सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि लंदन मेट्रो का हाल भी कुछ-कुछ ऐसा ही है। दरअसल, इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय मूल का एक व्यक्ति लंदन मेट्रो में शाहरुख खान-मलाइका अरोड़ा के छैंया-छैंया गाने पर डांस करते दिख रहा है।
किंग खान का स्टारडम कायम
मणिरत्नम की 1998 की फिल्म दिल से के रिलीज होने के 25 साल बाद भी किंग खान का स्टारडम कायम है। छैंया-छैंया गाने पर युवक को डांस करते देख बॉलीवुड फैन्स को शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के डांस स्टेप्स याद आ गए। ये गाना और गाने में दर्शाए गए डांस स्टेप्स आज भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। कहा जाए तो किंग खान और छैंया-छैंया गाने का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
ऐसा था वीडियो
लंदन मेट्रो के वायरल वीडियो में भारतीय मूल का एक व्यक्ति सफेद शर्ट और काली पतलून पहने यह व्यक्ति कोच में अन्य यात्रियों के साथ बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। हेडफोन लगाए वह अचानक अपनी सीट से उठता है और कोच के बीच में डांस स्टेप्स करने लगता है। उन्हें अन्य स्थानों पर भी डांस करते हुए देखा जाता है, जैसे कि एक मंच, एक एस्केलेटर पर और एक स्टोर के बाहर। युवक के डांस करने का अंदाज और प्लेस सेलेक्शन इस वीडियो को और भी मजेदार बनाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, ''छैंया छैंया: लंदन एडिशन।'
यूजर्स ने किया रिएक्ट
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया और मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ही दिन पहले की गई इस पोस्ट को अब तक 61,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'आपके आस-पास की जनता बहुत परेशान है।' वहीं, दूसरे ने लिखा कि, 'लोग कंटेंट के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भले ही सभी भारतीय इस गीत और डांस को जानते हैं, फिर भी वे (मेट्रो में बैठे लोग) आपको बहुत अजीब तरह से देखेंगे जैसे कि वह क्या कर रहा है।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि, 'यह वास्तव में बहुत मज़ेदार है।'
