Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां का रुख करते ही इंसान हैरान हो जाता है। यहां उसे ऐसी-ऐसी चीजें नजर आती हैं जिसके बारे में शायद ही कभी सोचता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने हजारों रुपये का मोबाइल ऑनलाइन ऑर्डर किया। इसके लिए बकायदा पेमेंट भी ऑनलाइन कर दी गई। मगर जब डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर देने पहुंचा तो शख्स के होश उड़ गए। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि इतना बड़ा धोखा हो गया।
पार्सल में मोबाइल की जगह निकला साबुन
सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि डिलीवरी ब्वॉय शख्स को पार्सल देने पहुंचा। इधर शख्स को थोड़ा शक हुआ और उसने ऑन कैमरा पार्सल खोलकर देखा। मगर पार्सल के अंदर मोबाइल की जगह जो कुछ निकला किसी के भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल पार्सल में मोबाइल की जगह पांच रुपये वाला साबुन निकला। पार्सल में मोबाइल देखकर शख्स बुरी तरह भड़क गया। उसकी डिलीवरी ब्वॉय से बहस हुई तो कंपनी से संपर्क करने की सलाह दे डाली।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
पार्सल में मोबाइल की जगह साबुन निकलने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
