Video: मछली को बीयर पिलाते शख्‍स का वीडियो वायरल, देखकर इंटरनेट पर भड़क उठे यूजर्स

Viral Video: न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) में ज़ेब्राफ़िश (एक ऐसी प्रजाति जिसका आमतौर पर प्रयोगशाला अध्ययनों में उपयोग किया जाता है) के साथ किए गए शोध में दिखाया कि शराब (EtOH) के संपर्क में आने से उनके व्यवहार पर असर पड़ता है।

Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्‍स को रोहू मछली को बीयर पिलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। दरअसल, शख्‍स मछली को मजबूती से पकड़ता है और फिर मछली के मुंह की ओर बीयर की बोतल झुकाता है, जिससे मछली घूंट लेती है। इस सीन को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। कई लोगों को तो ये हरकत मजेदार लगी मगर कुछ लोगों ने इसे पशु क्रूरता बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।

वीडियो तुरंत ही वायरल हो गया और फिर यूजर्स ने कमेंट बॉक्‍स में खूब टिप्पणियां कीं। कुछ लोगों ने मछली को 'किंगफिशर' कहकर मज़ाक उड़ाया, जबकि कुछ लोगों ने इस हरकत की आलोचना की। एक यूजर ने व्यंग्यात्मक रूप से लिखा, "पेटा कोने में रो रही है।" कई यूजर्स ने पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) को टैग भी किया, तथा संगठन से पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

End of Feed