Video: पेड़ पर लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जब दूसरे शख्स ने किया ऐसा तो हो गया अजब हादसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 23, 2023, 06:34 PM IST

Note Raining Video: आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक युवक पेड़ पर लात मारता है। उसका लात पड़ते ही पेड़ से नोटों की बारिश होने लगती है। इस दौरान एक अंकल और एक युवक दूर खड़े होकर सारा कुछ देखते रहते हैं। वीडियो के अंत में जो होता है, वह देखने में बहुत ही फनी है।

Note Raining Video: सोशल मीडिया अजीबोगरीब वीडियो से भरा पड़ा है। आपको हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाएगा, जो सबसे अनोखा होगा। कई वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं तो कई वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। कई वीडियो देखकर लोग चौंक जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को चौंका रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जैसे ही पेड़ पर लात मारता है, वैसे ही नोटों की बारिश होने लगती है।

tree

पेड़ से हुई नोट की बारिश (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियो की शुरुआत में एक युवक नजर आता है, जो किसी पेड़ के पास खड़ा है। आप देख सकते हैं कि वह सबसे पहले एक पेड़ पर लात मारता है। उसका लात पड़ते ही पेड़ से नोटों की बारिश होने लगती है। युवक जितनी बार पेड़ पर लात मारता है, पेड़ से उतनी बार नोट गिरते दिखाई देते हैं। वह कुछ नोट कैच करता है और बाकी नोट नीचे से उठाकर अपनी जेब में भरने लगता है। इस दौरान एक अंकल और एक युवक दूर खड़े होकर सारा कुछ देखते रहते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed