वायरल न्यूज़

Video: पेड़ पर लात मारते ही होने लगी नोटों की बारिश, जब दूसरे शख्स ने किया ऐसा तो हो गया अजब हादसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 23, 2023, 06:34 PM IST

Note Raining Video: आप देख सकते हैं कि सबसे पहले एक युवक पेड़ पर लात मारता है। उसका लात पड़ते ही पेड़ से नोटों की बारिश होने लगती है। इस दौरान एक अंकल और एक युवक दूर खड़े होकर सारा कुछ देखते रहते हैं। वीडियो के अंत में जो होता है, वह देखने में बहुत ही फनी है।

Image

पेड़ से हुई नोट की बारिश (इंस्टाग्राम)

Note Raining Video: सोशल मीडिया अजीबोगरीब वीडियो से भरा पड़ा है। आपको हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाएगा, जो सबसे अनोखा होगा। कई वीडियो लोगों के होश उड़ा देते हैं तो कई वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। कई वीडियो देखकर लोग चौंक जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को चौंका रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक जैसे ही पेड़ पर लात मारता है, वैसे ही नोटों की बारिश होने लगती है।

वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियो की शुरुआत में एक युवक नजर आता है, जो किसी पेड़ के पास खड़ा है। आप देख सकते हैं कि वह सबसे पहले एक पेड़ पर लात मारता है। उसका लात पड़ते ही पेड़ से नोटों की बारिश होने लगती है। युवक जितनी बार पेड़ पर लात मारता है, पेड़ से उतनी बार नोट गिरते दिखाई देते हैं। वह कुछ नोट कैच करता है और बाकी नोट नीचे से उठाकर अपनी जेब में भरने लगता है। इस दौरान एक अंकल और एक युवक दूर खड़े होकर सारा कुछ देखते रहते हैं। देखें वीडियो-

थोड़ी देर में युवक सारे नोट लेकर वहां से चला जाता है तो दूर खड़ा युवक पेड़ के पास आता है। वह भी पेड़ पर अपनी किस्मत आजमाता है और उसे हिलाने लगता है। इसके बाद उसके ऊपर नोट की बजाय पेड़ से पानी गिरता है। दरअसल, यह एक प्रैंक होता है। पेड़ पर बैठा कोई शख्स उस युवक पर पानी फेंक देता है। यही युवक पहले नोट की बारिश भी कर रहा था। वीडियो देखने में बहुत ही फनी है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर nkzonekaran नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article